भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, अप्रैल के महीने में थर्ड डिग्री- INDIAN WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भारत में मार्च के महीने में गर्मी के मौसम ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देश के कई इलाकों में मात्र 3 दिनों में तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया। पूरे भारत का औसत तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि भारत सरकार का मौसम विभाग सन 1901 से तापमान का रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है। उसके रिकॉर्ड में मार्च के महीने में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। 

किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं, इतनी गर्मी कब पड़ी थी 

भारत सरकार का मौसम विभाग सन 1901 से तापमान का रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है। उसके रिकॉर्ड में मार्च के महीने में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पूर्व में कभी तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया। भीषण गर्मी का विवरण मिलता है परंतु पूरे भारत का औसत तापमान नहीं मिलता। दुनिया के किसी रिकॉर्ड में कहीं दर्ज नहीं है कि इतनी गर्मी भारत में इससे पहले कब पड़ी थी। 

अप्रैल के महीने में सूरज की थर्ड डिग्री शुरू 

मुश्किल ये है कि गर्मी का ये सितम अप्रैल के महीने में भी कम नहीं होगा। यानी इस महीने में भी कोई बारिश होने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में कम से कम 8 से 10 दिन तक ऐसे ही हालात रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी पिछले 2 दिनों से हवा चल रही है जिसकी वजह से तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है लेकिन आगे कुछ दिनों तक बारिश के अनुमान नहीं हैं। अप्रैल की गर्म हवाएं लू बनकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इसके अलावा बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में 5-6 अप्रैल को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!