INDORE NEWS- कन्या शिक्षा परिसर बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

Bhopal Samachar
इंदौर।
इंदौर के गोम्मटगिरी स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा। विभिन्न कक्षाओं में यह प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि जनजातीय विकास भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्राओं हेतु सत्र 2020-21 से संचालन हो रहा है। कन्या शिक्षा परिसर इंदौर में कक्षा 7 वीं में चार सीट एवं कक्षा 9 वीं में 35 सीट रिक्त है। उक्त सीटों पर अनुसूचित जनजाति संवर्ग की छात्राओं का चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 22 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर (गोम्मटगिरि) में संपन्न होगी।

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कन्या शिक्षा परिसर से प्राप्त कर विद्यालय में 15 मई 2022 को शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिये विगत परीक्षा कक्षा 6टी एवं कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 7वीं का माध्यम अंग्रेजी तथा कक्षा 9वीं का माध्यम हिन्दी होगा। विस्तृत जानकारी विद्यालय में प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक अथवा मोबाइल नंबर 99934-85299, 62674-37487 एवं 99933-10917 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!