जरूर पढ़िए, धार्मिक लोगों को ढोंगी, कैसे शिकार बनाते हैं, JABALPUR POLICE ने बताया

Bhopal Samachar
जबलपुर।
गोहलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद चौबे ने राजा उपाध्याय व अरुण दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 बी ,420, 386, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर। पत्रकारों को बताया कि किस प्रकार ढोंगी बाबा धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लोगों को अपने जाल में ऐसा फंसाते हैं कि जब तक सब कुछ लूट कर चले नहीं जाते तब तक पीड़ितों को पता ही नहीं चलता कि वह ठगी का शिकार हो रहे हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को जाल में फंसाते हैं

गोहलपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि पीड़ित महिला का पति धार्मिक प्रवृत्ति का है। जुलाई 2020 में उसके पति गायों को रोटी खिलाने जाते थे। जहां पहले से परिचित राजा उपाध्याय से उनकी मुलाकात हुई। राजा ने बताया कि उसका चचेरा साला अरुण दुबे तांत्रिक है जो पूजा पाठ तथा तंत्र साधना करता है। उससे तंत्र साधना करवाकर सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिला सकता है। 

दंपति को बेटे के जीवन का डर दिखाया, दंडी स्वामी के नाम का सहारा लिया

राजा उपाध्याय द्वारा दी गई तंत्र विद्या की जानकारी के बाद दंपती ने घर में पूजा पाठ कराने का निर्णय लिया। जिसके बाद राजा अपने साले अरुण को लेकर उसके घर पहुंचा। दंपती के बेटे की कुंडली देखकर अरुण ने प्रेत होने व लड़के द्वारा जीवन में कुछ न कर पाने की जानकारी दी। तथा कहा कि अपने दंडी स्वामी से पूछकर वह समस्या का निवारण कर देगा।

प्राचीन खजाने का लालच दिया

कुछ दिन बाद राजा व अरुण दंपती के घर पहुंचे। काले रंग की किताब, पूजन सामग्री साथ लेकर आए थे। जिसके बाद एक पाव शराब मंगवाई गई। राजा ने शराब का सेवन किया। जिसके बाद घर की बिजली बंद करवा दी गई। अरुण दुबे ने दंपती से कहा कि घर में भूत प्रेत का साया है। घर मेें 16वीं शताब्दी का धन गड़ा हुआ है।

विश्वास जीतकर दांव खेला, संतान की मौत का डर दिखाया

राजा व अरुण ने दंपती को ठगने की पूरी योजना बना ली थी। इसलिए वे फिल्मी अंदाज में तंत्र क्रिया का प्रदर्शन करने लगे। अरुण द्वारा की जाने वाली तांत्रिक क्रिया के प्रदर्शन के दौरान राजा को भाव आने लगे। अरुण ने उससे पूछा कौन हो, भटककर यहां कैसे आए। तब राजा ने कहा कि वह मनोज गुप्ता है। दंपती को धमकाया कि वह उसके बेटे को 28 दिन के अंदर दूसरे लोक लेकर जाएगा।

जब पति-पत्नी गिड़गिड़ाने लगे तब ठगी का खेल शुरू हुआ

राजा द्वारा कहे गए शब्दों ने दंपती को झकझोर कर रख दिया। वे किसी भी कीमत पर बेटे की जिंदगी चाह रहे थे। जिसके बाद अरुण ने कहा कि प्रेत आत्माओं को निकालने के लिए पूजा में दो लाख का खर्च आए। एक लाख नकद, दंडी स्वामी के लिए 55 हजार का आइफोन तथा 55 हजार रुपये और लेकर अरुण व राजा चले गए।

सोना प्यारा है या लड़का

पुलिस ने बताया कि सात सितंबर 2020 को अरुण ने महिला को फोन कर उसके द्वारा पहने हुए जेवर मांगे। उसने कहा कि घर में महिला के जेठ की आत्मा है। सोने के कंगन व अंगूठी न मिलने पर पति या बेटे की 28 दिन में मौत हो जाएगी। अरुण ने महिला से कहा कि सोना प्यारा है या बेटा। जिसके बाद डरी महिला ने उसे जेवर दे दिए।

आंखों पर दुपट्टा रख दिया और फिर हरकतें करने लगा

पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर 2020 को महिला ने अरुण से संपर्क किया। उसे बताया कि पति के पैर में लाल दाने निकल रहे हैं। अरुण ने कहा कि घर में गड़े खजाने की वजह से यह हो रहा है। कुछ देर बाद वह महिला के घर पहुंचा। मंत्र पढ़कर पूजा पाठ से लाल दाने ठीक करने का झांसा देकर उसने महिला का दुपट्टा उसकी आंखों पर रख दिया तथा अश्लील हरकत की। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!