MP GOOD NEWS- मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से एडमिशन मिलेगा

Bhopal Samachar
भोपाल।
पढ़ने वाले बच्चों के लिए गुड न्यूज़ है। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों में अब कक्षा 6 से एडमिशन मिलेगा। मध्यप्रदेश में मॉडल स्कूलों में शिक्षा का स्तर, सामान्य सरकारी स्कूलों से अच्छा माना जाता है।

मध्यप्रदेश शासन ने सन 2018 में मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की थी परंतु शिक्षकों की कमी के कारण उसे बंद कर दिया गया था। इन दिनों शिक्षक भर्ती चल रही है। मध्यप्रदेश में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इसलिए नवीन शिक्षा सत्र 2022-23 से मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नया शिक्षा सत्र दिनांक 15 जून 2022 से शुरू हो रहा है। मॉडल स्कूल इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी मीडियम दोनों में कक्षा 6 से एडमिशन दिए जाएंगे। इसके लिए कोई स्पेशल प्रोसीजर फॉलो नहीं करना पड़ेगा। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट लेवल पर सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!