MP NEWS - यूजी 2nd ईयर में भगवद गीता पढ़ाई जाएगी, CM ने कहा

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में युवा संवाद में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि मप्र में ग्रेजुएशन लेवल पर सेकेंड ईयर में भगवद गीता पढ़ाई जाएगी।

CM ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग योजना तैयार कर रहा है। 'श्रीमद् भगवद् गीता का सामाजिक संदर्भ' सब्जेक्ट पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीताजी अद्भुत हैं। गीताजी को आपने ढंग से समझ लिया तो तनाव से मुक्त रह सकते हैं। गीता कहती है- कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो। उन्होंने कहा कि स्नातक पहले वर्ष में रामायण शामिल की गई है।

7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनेगा

BJP आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। PM नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 7 अप्रैल को प्रदेश में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। भोपाल में राशन की दुकानों पर यह कार्यक्रम होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!