MP NEWS- 3 साल में 12500 लड़कियों ने रिलेशन के बाद रेप की FIR दर्ज कराई

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के क्राइम रिकॉर्ड से इस बात का खुलासा हुआ है कि पिछले 3 सालों में लगभग 12500 लड़कियों ने किसी लड़के के प्रपोजल पर विश्वास करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो जाने के बाद उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। इनमें से कई लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थीं। 

मध्यप्रदेश की सड़कों पर लड़कियां सुरक्षित- आधी रात को भी बाहर निकल सकती हैं

मध्य प्रदेश का क्राइम रिकॉर्ड बताता है कि पिछले 3 सालों में दुष्कर्म के 14476 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से मात्र 2% मामले (290 लड़कियां) ऐसे हैं जिसमें किसी अपरिचित व्यक्ति ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया हो। यह स्थिति समाज और कानून व्यवस्था के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश में लड़कियां बिना किसी डर के आधी रात को भी घर से बाहर निकल सकती हैं। 

मध्यप्रदेश के घरों में लड़कियां असुरक्षित 

मध्य प्रदेश का क्राइम रिकॉर्ड एक खतरनाक संकेत दे रहा है। लड़कियां अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है। परिवार और रिश्तेदार जिन पर लड़कियों की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी है, वही लोग लड़कियों का शारीरिक शोषण कर रहे हैं। लगभग 1900 लड़कियां अपने परिवार या रिश्तेदार के हाथों शोषण का शिकार हुई। सैकड़ों सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं कि इस प्रकार के मामले ज्यादातर घरों में दबा दिए जाते हैं। 

मध्यप्रदेश में गर्लफ्रेंड रूठी तो FIR 

यह क्राइम रिकॉर्ड का चौंकाने वाला आंकड़ा है। पुलिस थानों में दर्ज बलात्कार के लगभग 14500 में से 12500 मामले ऐसे हैं जो गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराएं हैं। लड़कों ने प्रपोज किया। लड़कियों ने एक्सेप्ट कर लिया। लड़के फिजिकल हुए तो लड़कियों ने भी मना नहीं किया लेकिन ब्रेकअप के साथ FIR भी दर्ज हुई। 

मध्यप्रदेश में लड़कों को समझाओ, लड़कियों से दूर रहें 

एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव बताती है कि लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद भी महिलाएं अपने पार्टनर के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करा देती हैं। प्यार में धोखा दोनों में से किसी ने किसी को भी दिया हो लेकिन मामला बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज होता है। 

जब आईपीसी लिखी जा रही थी और जब जब उसमें संशोधन हुए, लड़कियां शादी से पहले फिजिकल नहीं होती थीं, लेकिन अब जमाना बदल गया है।इसलिए जरूरी है कि लड़कों को समझाया जाए। लड़कियों से दोस्ती करो, जब शादी की उम्र हो जाए तभी लड़की को प्रपोज करो, और शादी से पहले संयम रखो। नहीं तो जेल की सलाखों के पीछे जिंदगी और सलाखों के बाहर पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!