कमलनाथ का प्रदर्शन डेढ़ मिनट में खत्म, पत्रकारों ने पूछा, कांग्रेस में ये क्या हो रिया है- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
में ये क्या हो रिया है, वाली सिचुएशन बन गई। महंगाई के खिलाफ जनता के हित में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता कमलनाथ अपने बंगले के दरवाजे तक आए। रसोई गैस सिलेंडर पर एक माला चढ़ाई। डेढ़ मिनट तक भाषण दिया और प्रदर्शन खत्म हो गया। उल्लेख अनिवार्य है कि राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी देश भर में बड़ा प्रदर्शन करेगी और जनता के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी, लेकिन भोपाल में तो डेढ़ मिनट के अंदर प्रदर्शन खत्म हो गया।

कमलनाथ के डेढ़ मिनट, देश भर की सुर्खियों में आ गए- MP NEWS

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों ने अपने करियर में महंगाई के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन आज तक नहीं देखा था। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन मिलने वाला था। वही प्रदर्शन मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाने का कारण बन गया। पत्रकारों का सिर्फ एक सवाल था कि जनता की आवाज उठाने का यह क्या तरीका हुआ। क्या इस तरीके से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन पाएगी। 

कमलनाथ जी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लुटिया क्यों डुबाना चाहते हैं: पत्रकार खांडेकर

टीवी न्यूज़ चैनल आज तक के एमपी राउंडअप कार्यक्रम में पत्रकार हेमेंद्र शर्मा से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मैंने अपने करियर में ऐसा प्रदर्शन आज तक नहीं देखा। श्री खांडेकर ने कहा कि कमलनाथ मास लीडर नहीं है। प्रश्न यह उठता है कि कमलनाथ जी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लुटिया डुबाने में भरसक प्रयास क्यों कर रहे हैं। 

पत्रकार श्री अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हाईकमान उन्हें पद से हटा क्यों नहीं देता है। कमलनाथ को यह समझना चाहिए कि वह कांग्रेस पार्टी का दूर तक का नुकसान कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि कमलनाथ का कांग्रेस पार्टी चलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। 

अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि यहां कोई विकल्प ही नहीं है। प्रदेश में जनता का कोई नेता ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में सत्ता की विकृतियां आ गई हैं। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही। कांग्रेस के नेता कमलनाथ पर उंगली नहीं उठा पा रहे। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में मुद्दों की कमी नहीं है लेकिन मुद्दा उठाने वाला कोई नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!