MP PEB TET-3 नया खुलासा- स्क्रीनशॉट वाला लक्ष्मण सिंह, मंत्री के परिवार से संबंधित

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जिस लक्ष्मण सिंह के मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ है वह सागर के मंत्री जी के परिवार से संबंधित है। इससे पहले कांग्रेस के महासचिव केके मिश्रा ने कहा था कि लक्ष्मण सिंह, मुख्यमंत्री के सचिवालय में पदस्थ उप सचिव का नाम है। 

लक्ष्मण सिंह, सागर के मंत्री से संबंधित कॉलेज का कर्मचारी है: दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि MP-TET परीक्षा को तत्काल रद्द कर ऑफ़ लाइन परीक्षाएँ कराना चाहिए। मुझे जानकारी मिली है कि जिस लक्ष्मण सिंह का स्क्रीन शॉट है वह सागर के मंत्री जी के परिवार से जुड़े हुए इंजिनियरिंग कॉलेज का कर्मचारी है। इसकी जॉंच हो कर सख़्त कार्रवाई होना चाहिए। 

लक्ष्मण सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का OSD है: केके मिश्रा प्रदेश महासचिव कांग्रेस 

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव केके मिश्रा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम के मोबाइल के स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। उनके इस बयान के बाद उप सचिव लक्ष्मण सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!