New Business Ideas- अपने घर से शुरू कीजिए Hire n Rent Books Online

Bhopal Samachar
किताबों की दुनिया एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। स्टूडेंट्स किताबों का ऑनलाइन PDF एडिशन पढ़ने के बजाय प्रिंट एडिशन पढ़ना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर कॉलोनियों में किताबों की लाइब्रेरी का बिजनेस संभावनाओं से भर गया है। केवल एक चेंज है। किराए पर किताबों की दुकान अब ऑनलाइन चल रही है। 

Business ideas for female at home 

आप अपने घर से ऑनलाइन बुक स्टोर शुरू कर सकते हैं। इसे आप लाइब्रेरी भी कह सकते हैं। भारत में यह बहुत पुराना बिजनेस है। आपको नई-पुरानी लोकप्रिय किताबों का संग्रहण करना है। Hire n Rent Books के तहत एक निर्धारित किराया लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए बुक्स उपलब्ध कराई जाती है। सब कुछ ऑनलाइन और होम डिलीवरी सिस्टम के तहत चलाया जाएगा। स्टूडेंट को उसके घर पर बुक उपलब्ध कराई जाएगी और उसके घर से कलेक्ट कर ली जाएगी। 

Part time work- extra income ideas

ऐसा पहले भी होता था और अब भी होता है। बहुत सारी किताबों की कीमत इतनी अधिक होती है कि उसे खरीद कर पढ़ना संभव नहीं होता। कोर्स की किताबों के अलावा स्टूडेंट्स कई दूसरी किताबें पढ़ना चाहते हैं। यदि वह किताबें उनकी अपनी टाउनशिप में किराए पर उपलब्ध हो जाती है तो उनके लिए इससे बेहतर कुछ नहीं होगा। किताब का किराया उसके मूल्य का 10% तक हो सकता है।

Profitable Best Business Ideas Home Based

बताने की जरूरत नहीं कि आपकी ऑनलाइन लाइब्रेरी या फिर Hire n Rent Books Store का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। यदि आपके पास कलेक्शन अच्छा है तो आपको बिजनेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!