शिक्षक भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री - Rojgar Samachar

Bhopal Samachar
नई दिल्ली।
भारत सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राज्यों में शिक्षक भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री प्रधान पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में देरी और कथित घोटाले के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार की समस्याएं भारत के कई राज्यों में हैं। 

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि भविष्य की पीढ़ी को बनाने के लिए शिक्षक नियुक्ति में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को सजा भी मिलती है। लापरवाही की चिंता राज्य सरकार को करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि, मैं यह कह सकता हूं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक भविष्य आधारित मसौदा है, जिसे भारत को 21वीं सदी में जानकारी आधारित अर्थव्यवस्था बनाने का माध्यम माना जाता है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!