SBI का एम्प्लॉयी शादी के मंडप से गिरफ्तार, महिला सहकर्मी रेप का आरोप लगाया - INDORE NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में SBI लाइफ इंश्योरेंस का एम्प्लॉयी अनुराग महिला मित्र को शादी का झांसा देकर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो बोला 2 दिन में शादी करेंगे। फिर राजगढ़ में दूसरी लड़की से शादी रचाने लगा। युवती ने जब इसकी शिकायत विजय नगर थाने में की तो पुलिस टीम ने देर रात शादी समारोह के दौरान ही आरोपी को राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि वो और आरोपी युवक इंदौर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में एक साथ जॉब करते थे। आरोपी उसे लगभग 2 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा था। मंगलवार देर रात पीड़िता को जैसे ही यह जानकारी लगी कि आरोपी अन्य जगह शादी कर रहा है। उसने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को मंडप से उठा कर सीधे हवालात में पहुंचा दिया।

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार जंजीर वाला चौराहा पर रहने वाले अनुराग वात्रे उम्र 30 वर्ष और पीड़िता दोनों एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी करते थे। लगभग 2 सालों तक दोनों का अफेयर चला। वही अनुराग पीड़िता को लंबे समय से शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। उसने कहा था कि वह उसी से शादी करेगा और उसने अपने माता-पिता से भी बात कर ली है। परिवार तैयार है, लेकिन थोड़ा रुकना होगा। जिस पर पीड़िता इंतजार करती रही।

पीड़िता ने देर रात विजयनगर थाना जाकर जब मामला दर्ज कराया, तो पुलिस ने पहले पूरे मामले को समझा और उसके बाद टीम को आरोपी अनुराग के घर राजगढ़ भेजा गया। यहां पर शादी की रस्में चल रही थी। पुलिस ने देर रात परिवार को घटना की जानकारी देते हुए फेरों से पहले ही गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचा दिया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!