केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता गुड न्यूज़- AICPI इंडेक्स नंबर में बढ़ोतरी - DA NEWS

Bhopal Samachar

Central Government employees DA NEWS

नई दिल्ली। सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाइज के लिए गुड न्यूज़ है। AICPI इंडेक्स नंबर में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण अगला महंगाई भत्ता 4% या इससे अधिक बढ़ाया जा सकता है। यदि केवल 4% की वृद्धि दी गई तो कर्मचारियों का डीए 38% से अधिक हो जाएगा। सातवां वेतनमान वाले कर्मचारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। 

मार्च 2022 में आए AICPI इंडेक्स के नंबर्स से ये लगभग तय है कि जुलाई-अगस्त में महंगाई भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए उम्मीद है कि डीए में बढ़ोत्तरी होगी और डीए 38 फीसदी के पार निकल जाएगा। जनवरी और फरवारी 2022 में AICPI इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली थी लेकिन मार्च में इसमे उछाल देखने को मिला और जिसके बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का रास्ता लगभग साफ है।

AICPI इंडेक्स क्या होता है
All India Consumer Price Index से महंगाई की तुलना में कर्मचारियों के भत्ते का आंकलन किया जाता है, श्रम मंत्रालय इन आंकड़ों को जुटा कर फिर नबंर्स जारी करती है जिसके आधार पर डीए में बढ़ोत्तरी होती है।

क्यों दिया जाता है कर्मचारियों को डीए
महंगाई भत्ता केंद्र और राज्य के सरकारी कर्मचारियों को उनकी कॉस्ट ऑफ लिविंग के स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिलता है। मंहगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों के रहन सहन के स्तर पर कोई फर्क ना पड़े इसलिए ये अलाउंस दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनधारकों को महंगाई राहत (Dearness relief) दी जाती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!