BHOPAL NEWS- ऑटो एंबुलेंस वाले हीरो के खिलाफ रेप की FIR, मुंह बोली बहन की शिकायत

Bhopal Samachar
भोपाल
। कोरोना काल में पत्नी के गहने बेचकर ऑटो रिक्शा को एंबुलेंस बना लोगों की मदद करने वाले जावेद उर्फ चांद भाई के खिलाफ ऐशबाग पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। उसके घर में किराए पर रहने वाली मुंह बोली बहन ने शिकायत की है। पुलिस ने चांद भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

भोपाल का चांद भाई कौन है, जिसकी सारे देश में सराहना हुई थी

कोरोना वायरस संक्रमण काल में ऐशबाग में रहने वाले 35 साल के जावेद खान और चांद भाई ने अपने ऑटो रिक्शा को एंबुलेंस में तब्दील कर दिया था। उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लगा हुआ था। पत्रकारों के पूछने पर चांद भाई ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया है। इसके लिए लोगों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता। उनके घर से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन फ्री दी जाती है। इस कारण से भोपाल के चांद भाई को पूरे देश में सराहा गया था। 

किराएदार महिला को मुंह बोली बहन बनाया और फिर दुष्कर्म किया 

चांद भाई पर आरोप है कि उसने अपने घर में किराए पर रहने आई एक महिला को मुंह बोली बहन बनाया और उसके आना-जाना शुरू किया। फिर मौका पाकर मार्च के महीने में फिजिकल रिलेशन बना लिए। कुछ दिनों पहले उसने महिला के पति को दोनों के संबंधों के बारे में बता दिया। महिला का आरोप है कि विवाद होने पर वह लोग घर खाली करके चले गए लेकिन जावेद लगातार दबाव बनाता रहा। मना करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। इसलिए शिकायत करनी पड़ी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!