BHOPAL NEWS - व्यापारी के बेटे का शव फांसी पर लटका मिला, अयोध्या नगर की घटना

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार संभव पाठक पिता स्वतंत्र पाठक (19) अयोध्या एक्सटेंशन, सी सेक्टर में रहता था। वह पढ़ाई लिखाई छोड़ चुका था और प्राइवेट काम करता था। उसके माता-पिता बिजनेस के सिलसिले में अजमेर गए हुए हैं। यहां संभव अपने दादा विदुरजी पाठक के पास था। दादा विदुरजी पाठक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद संभव अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात जब उनकी नजर संभव पर पड़ी तो वह पंखे पर फांसी लगा चुका था। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि संभव के माता-पिता अजमेर से लौट गए हैं और उनके बयान दर्ज होने बाकी हैं। संभव के परिवार जनों के बयान के बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि युवक व्यापारी का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका था। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!