BHOPAL NEWS- डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड का फायदा उठाया और प्रॉपर्टी भी हथिया ली

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी के अशोका गार्डन पुलिस थाने में डॉक्टर निहाल खान के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2021, आईपीसी की धारा 376 और अन्य के तहत FIR दर्ज की गई है। इसी के साथ भोपाल शहर में एक बार लव स्टोरी सुर्खियों में आ गई।

पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट और उसकी 31 वर्षीय गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने अपनी पहचान छुपाकर उसे प्रपोज किया और संबंध बनाए। उसका विश्वास जीतकर उससे प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करवाया और डॉक्यूमेंट अपने नाम करवा लिए। जब से शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अपनी मूल पहचान उजागर कर दी एवं शर्त रखी कि शादी से पहले धर्म का परिवर्तन करना होगा। 

अशोका गार्डन थाना पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने बताया कि वह ला लाजपत राय कॉलोनी पंजाबी बाग अशोका गार्डन में रहती है। 2018 में उसने दीपक सोनी से लव मैरिज की थी परंतु 1 महीने में रिश्ता टूट गया। उसने बताया कि डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजटिंग पर जाती थी। यहीं पर एक डॉक्टर से मुलाकात हुई जिसने अपना नाम निहाल बताया। सबसे पहले उसने नजदीकी बढ़ाई और फिर इमोशनल सपोर्ट देने लगा। मौका मिलते ही प्रपोज कर दिया। 20 नवंबर 2018 को पहली बार दोनों फिजिकल हुए। 

वह अक्सर घर आता था और दोनों फिजिकल हो जाते थे। परिवार में सब का विश्वास जीत लिया। अशोका गार्डन में लड़की की मां के नाम से एक अस्पताल खोला जिसमें उन्हीं से इन्वेस्टमेंट करवाया। लड़की ने जनरल हॉस्पिटल ₹800000 में खरीदा है जिसमें निहाल पार्टनर था। लड़की का कहना है कि धोखे से उसने दोनों अस्पतालों के डॉक्यूमेंट अपने नाम करवा लिए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और एक लव स्टोरी खत्म हो गई। अब मामला, पुलिस फाइल में दर्ज है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!