BHOPAL NEWS- फॉर्म में चल रहे हैं दिग्विजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा चेहरा बने

Bhopal Samachar
भोपाल
। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कुछ समय पहले तक मध्यप्रदेश में कमलनाथ के पीछे नंबर दो पर खड़े हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन एक बार फिर दिग्विजय सिंह फॉर्म में लौट आए हैं। उदयपुर में हाईकमान के साथ चिंतन के बाद भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह को महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के लिए पॉलीटिकल अफेयर्स ग्रुप में राहुल गांधी समेत कुल 8 नेताओं को शामिल किया गया है जिसमें पांचवे नंबर पर दिग्विजय सिंह हैं। इसके अलावा सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर द कोआर्डिनेशन के चेयरपर्सन दिग्विजय सिंह बनाए गए हैं। इस ग्रुप में मध्य प्रदेश से जीतू पटवारी का नाम भी शामिल किया गया है। पूरे भारत से कुल 9 नेताओं को शामिल किया गया है। 

क्या कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी 

कुछ समय पहले प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने अचानक अपने घर पर कुछ नेताओं की मीटिंग बुलाई और उन्होंने बाहर निकलकर प्रेस को बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट होंगे। कांग्रेस के संविधान के अनुसार इस बैठक और उसके बाद के बयानों का कोई महत्व नहीं है। 

पिछले कुछ दिनों में जिस प्रकार के घटनाक्रम हुए हैं और बार-बार दिल्ली दौड़ के बावजूद मध्यप्रदेश में कमलनाथ के हाथ से कांग्रेस पार्टी फिसलती जा रही है। इस प्रश्न का जन्म स्वाभाविक है कि क्या कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!