BHOPAL में देश की पहली ब्रेक डांस एकेडमी खेल बनेगी, प्रदेश में खिलाड़ियों की तलाश

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्रेक डांस एकेडमी बनेगी। यह देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी होगी। इसके लिए भोपाल सहित सभी जिलों में अगले महीने से टैलेंट सर्च होगा। इसके लिए अमेरिका से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है। वी बाॅयज और वी गर्ल्स दाे इवेंट हाेंगे। इसमें अप राॅक, डाऊन राॅक और फ्रीराॅक इवेंट हाेंगे। हर एक खिलाड़ी काे 60 सेकंड में परफार्मेंस देना हाेगा।

पेरिस ओलिंपिक में ब्रेक डांस ब्रेकिंग के नाम से खेला जाएगा

वर्ष 2024 में होने वाले पेरिस ओलिंपिक में ब्रेक डांस ब्रेकिंग के नाम से खेला जाएगा। यह एक रोमांचक और जिम्नास्टिक से मेल खाता हुआ खेल है। इसमें मेडल की अच्छी संभावना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन इस खेल को प्रदेश में लांच करने की तैयारी कर रहा है। पहले साल अकादमी में 20-20 खिलाड़ी रखे जाएंगे। इनमें 20 लड़के और इतनी ही लड़कियां होंगी। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी। 

अगले महीने से टैलेंट सर्च किया जाएगा। इसी अकादमी को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन ने सीआरसी हॉस्टल से सटी हुई एक और हॉस्टल बनाई। इसमें हॉकी, और वाटरस्पोर्ट्स के अलावा ब्रेकिंग के खिलाड़ी भी रह सकेंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!