ज्यादातर मच्छर पुरुषों को क्यों काटते हैं, महिलाओं को क्यों नहीं- GK in Hindi

Bhopal Samachar
मच्छरों का अपना एक पैटर्न होता है। वह शाम के समय खून चूसना पसंद करते हैं। तब, जबकि आप ऑफिस से थके हारे लौटकर रिलैक्स कर रहे होते हैं। शायद आपने भी नोटिस किया होगा। ज्यादातर मच्छर पुरुषों को काटते हैं, महिलाओं को नहीं। सवाल यह है कि वह ऐसा क्यों करते हैं। क्या महिलाओं का खून टेस्टी नहीं होता या फिर पुरुषों से मच्छरों की कोई पुरानी दुश्मनी है। 

क्या मादा मच्छर, पुरुषों के प्रति आकर्षित होती है- Amazing facts in Hindi

शायद आपको भी पता होगा। खून चूसने का काम नर मच्छर नहीं बल्कि मादा मच्छर करती है। तो क्या मादा मच्छर, पुरुष मनुष्यों के प्रति आकर्षित होती है इसलिए वह उनके पास आकर खून चूस लेती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल मादा मच्छर जब गर्भवती होती है, तब अपने शिशु को पोषित करने के लिए मनुष्य का खून चूसती है। वह मनुष्य के खून में से प्रोटीन निकाल लेती है। इसी प्रोटीन के कारण अंडों में मच्छर का तेजी से विकास होता है।

ज्यादातर मच्छर पुरुषों को क्यों काटते हैं

दरअसल इसके पीछे जीव विज्ञान का रहस्य छुपा हुआ है। मच्छर हमेशा ऐसे मनुष्य पर हमला करते हैं जिसके शरीर से अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन हो रही हो। मच्छर, मनुष्यों की सांस और पसीने में पाए जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड, लैक्टिक एसिड और ऑक्टेनॉल से आकर्षित होते हैं। क्योंकि महिलाएं पुरुषों की तुलना में शारीरिक स्वच्छता का ज्यादा ध्यान रखती हैं। खासकर शाम के समय नहा लेती हैं। जबकि पुरुष काम से थके हुए पसीने में लथपथ लौटते हैं। थकान के कारण कुछ देर रिलैक्स करने लगते हैं। बिल्कुल इसी समय पर मच्छर अपने शिकार पर निकलते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर मच्छर पुरुषों को काटते हैं, महिलाओं को नहीं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!