बुखार होने पर शरीर का तापमान क्यों बढ़ जाता है, सबके काम की बात जरूर पढ़िए- GK in Hindi

Bhopal Samachar
बीमार तो हर इंसान होता है। ज्यादातर बीमारियों में शरीर के किसी हिस्से में दर्द होता है। डलनेस आती है। शरीर काम करने से मना कर देता है लेकिन केवल बुखार ऐसा है जिसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सवाल यह है कि बुखार आने पर शरीर का तापमान क्यों बढ़ जाता है। आइए जानते हैं यह महत्वपूर्ण जानकारी जो सबके लिए जरूरी है। 

90% से ज्यादा लोग बुखार को एक बीमारी मानते हैं लेकिन यह जानना बहुत रोचक है कि बुखार कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक अलार्म है जो यह बताता है कि आप बीमार होने वाले हैं। हम सभी जानते हैं कि अपने शरीर में बीमारी से लड़ने के लिए एक इम्यूनिटी सिस्टम होता है। जो खून में वायरस और बैक्टीरिया से लड़ता है और उन्हें खत्म कर देता है। 

जब कोई वायरस या बैक्टीरिया अपने खून में शामिल होकर हमला करता है और इम्यूनिटी सिस्टम को उससे लड़ने में समय लगता है तब शरीर के भीतर चल रही इस लड़ाई के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिसे हम बुखार कहते हैं। यह एक ऑटोमेटिक प्रोसीजर है। हमारे दिमाग में हायपोथैलेमस उपस्थित रहता है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है, और हमें बताता है कि सब कुछ ठीक है। 

जैसे ही शरीर में कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले हायपोथैलेमस को पता चलता है और वह बैक्टीरिया से लड़ने के लिए शरीर का तापमान बढ़ाना शुरू कर देता है। एक प्रकार से हायपोथैलेमस हमारे शरीर के अंदर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। कई बार आपने महसूस किया होगा। एक बार शरीर का तापमान बढ़ने के बाद नॉर्मल हो जाता है। 

इसका अर्थ है कि हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम जीत गया और वायरस मारा गया लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाता तो फिर लड़ाई लंबी चलती है और शरीर का तापमान लगातार अधिक बना रहता है। ऐसी स्थिति में हम डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर को पता होता है कि शरीर के अंदर क्या गड़बड़ चल रही है। वह इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए कुछ दवाइयां देता है। 

यदि उन दवाइयों से काम नहीं चलता तो बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए कुछ जांच कराई जाती है और फिर इलाज शुरू होता है। कुल मिलाकर बुखार कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक संकेत है कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ हुई है और आपका इम्यून सिस्टम उस से लड़ रहा है। ऐसी स्थिति में शरीर को आराम की जरूरत होती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!