GK in Hindi - दुनिया में बच्चों को कौन सा सब्जेक्ट सबसे पसंद आता है, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है। यदि आप स्कूलों में स्टूडेंट से पूछेंगे कि उन्हें सबसे ज्यादा कौन सा विषय पसंद है, तो इस लिस्ट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश का नाम सबसे नीचे आएगा। टीचर्स शुरुआत में ही बच्चों को यह बताते हैं कि यह सब्जेक्ट कितना कठिन है। भारत में बच्चों का माइंडसेट बन जाता है और वह सबसे मजेदार विषय को सबसे कठिन विषय मानने लगते हैं।

ग्लोबल एजुकेशन सेंसस 2018 में कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (कैम्ब्रिज इंटरनेशनल) द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। रिसर्च के आधार पर बताया गया कि दुनिया भर में सभी देशों में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला सब्जेक्ट गणित है। बच्चों को गणित पढ़ना बहुत पसंद है और वह अंकों के साथ खेलने में आनंद का अनुभव करते हैं। गणित की पहेलियां सॉल्व करना बच्चों को अच्छा लगता है। दुनिया भर के ज्यादातर बच्चों में गणित के प्रति लगाव देखा गया है। बच्चे तब तक गणित को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं जब तक कि कोई उन्हें बता नहीं देता कि गणित बहुत कठिन सब्जेक्ट है।

गणित के बारे में मजेदार जानकारियां 

  • 0 यानी शून्य एक ऐसी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता। 
  • Mathematics शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के Mathema से हुई है, इसका अर्थ होता है सीखना। 
  • Hundred शब्द की उत्पत्ति Hundrath से हुई है, इसका अर्थ होता है 120 जबकि अपन हंड्रेड का मतलब 100 समझते हैं। 
  • एक मान्यता है कि च्यूइंगगम चबाने वाले स्टूडेंट्स गणित में ब्रिलिएंट होते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!