GWALIOR NEWS - बच्चों के लिए फूल बाग का स्विमिंग पूल खोलने के आदेश जारी

NEWS ROOM
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने गर्मी को देखते हुए फूलबाग स्थित बाल सरोवर गुरुवार से प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाल सरोवर में बच्चों की सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए जाएं। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। 

इसके साथ ही दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर का भी अवलोकन किया व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। नगर निगम आयुक्त ने शहर के तीनों स्वीमिंग पुलों को भरने का निर्देश दिया है। इसके चलते दीनदयाल नगर एवं फूलबाग के तरण ताल भरना प्रारंभ कर दिया गया है। जबकि तरण पुष्कर अभी चालू हैं। गर्मियों में शहर के तरण ताल का शहरवासियों को काफी इंतजार रहता है, क्योंकि यहीं वह एकमात्र स्थान है, जहां पर शहरवासी तैरना सीख सकते हैं। 

निगम आयुक्त ने दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शहर में स्विमिंग पूल होने के कारण यहां पर हजारों की संख्या में लोग तैरने के लिए आते हैं। लश्कर क्षेत्र के बालक फूलबाग के स्विमिंग पूल में तैरने के लिए आते हैं। जबकि सिटी सेंटर सहित अन्य एलिट क्लास के लोग तरण पुष्कर में तैराना सीखने के लिए आते हैं। तरण पुष्कर में प्रवेश के लिए लोग सिफरिशें तक करवाते दिखते हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!