आम खरीदते समय कैसे पता करें अच्छा है या कच्चा- Home remedies

Bhopal Samachar
फलों का राजा आम बाजार में आ गया है। जैसे भारतवर्ष में कई तरह के राजा थे वैसे ही फलों का राजा आम की भी कई प्रकार की प्रजातियां होती हैं। हर पीला आम पका हुआ और मीठा नहीं होता। गर्मी के मौसम में हर कोई आम खाना चाहता है परंतु खरीदते समय कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए हम बताते हैं आपको कैसे पता करें आम अच्छा है या कच्चा है। 

  • आम के रंग से ज्यादा उसके छिलके पर ध्यान देना चाहिए। 
  • आम के छिलके पर यदि काले दाग दिखाई देते हैं तो वह केमिकल के हो सकते हैं। 
  • आम को हाथ से दबा कर देखें। यदि दब गया तो पक्का है नहीं दबा तो कच्चा है। 
  • आम को दबाने पर यदि वह अंदर से पिलपिला है, तो सड़ा हुआ हो सकता है।
  • खरीदते समय आम की स्मेल लेकर देखें। 
  • यदि आम में से खुशबू आ रही है तो अंदर से वह मीठा होगा। 
  • यदि अल्कोहल या किसी भी प्रकार के केमिकल की स्मेल आ रही है तो दिखने में कितना भी अच्छा क्यों ना हो उस आम को बिल्कुल ना खरीदें। 
  • अल्कोहल या केमिकल से पके हुए आम सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

गर्मियों में आम खाने के फायदे 

  • शरीर में कैंसर के खिलाफ लड़ने की ताकत पैदा करता है।
  • आंखों के लिए फायदेमंद है। 
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। 
  • स्किन यानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
  • पेट की पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है। 
  • शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाता है।
स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!