INDORE NEWS- महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पर्सनल फोटो वायरल, JOB चली गयी, मोबाइल हैक

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मोबाइल हैक कर उसके अश्लील फोटो परिचितों को भेजने का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल पर पहले महिला को एक लिंक भेज कर उसका मोबाइल हैक किया। जिसके बाद महिला के फोटो लेकर उनकी एडिटिंग की। इसके बाद ठग गैंग महिला को ब्लैकमेल कर रुपए मांगने लगी। महिला ने रुपए नहीं दिए तो उसके आपत्तिजनक फोटो उसके मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल सभी लोगों को भेज दिए। महिला द्वारा साइबर सेल में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने बताया कि 6 माह पहले मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमे एक लिंक दी हुई थी। महिला द्वारा मैसेज खोल कर देखने के बाद उसके पास कई ओटीपी आने लगे। रात के समय अचानक 50 से अधिक टैक्स मैसेज आने के कारण महिला और उसका पति परेशान हो गए। परेशान होकर महिला ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। सुबह महिला के फोन पर मैसेज आया की आप का तीन हजार रुपए का लोन है। जिसे पढ़ कर दंपति आश्चर्य में पड़ गए। ठगों ने दूसरे दिन महिला को फोन कर 3 हजार देने की बात कही। जिससे महिला ने साफ इनकार कर दिया।

महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक मल्टी नेशनल कंपनी में इंटरव्यू दिया था। जिसमें उसका जॉब कन्फर्म हो गया। दो दिन बाद उसकी ज्वाइनिंग थी। उसे कंपनी के HR ने अपना नंबर सेव करने को कहा। महिला ने घर जाकर नंबर डालते ही आरोपी ने एक अश्लील मैसेज कंपनी के HR को भेज दिया, जिसके कारण महिला कई दिनों तक डिप्रेशन में रही। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के 50 से अधिक नंबर ब्लॉक करने के बाद वे वाट्स एप पर फोन करने लगे। इसके चलते महिला को अपना मोबाइल नंबर बदलना पड़ा, तब कहीं फोन आने बंद हुए। लेकिन तब तक ठगों ने महिला को पूरे इलाके में बदनाम कर दिया था।

महिला द्वारा पूरे मामले में शिकायत जब साइबर पुलिस को की गई तो उनका कहना था कि सभी फोन नम्बर उड़ीसा, कोलकाता,आसाम, बिहार के कई इलाकों के हो सकते हैं। आरोपी पहले अपने शिकार को ढूंढ कर उसका डेटा चोरी करते हैं। जिसके बाद उसे रुपए देने के लिए उसके परिचितों को मैसेज भेज उसे बदनाम करने का डर बनाते हैं। कई बार इस तरह की धमकियों में कई लोग फंस जाते है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!