INDORE NEWS - पुलिस अधिकारी का बेटा फांसी पर झूलता मिला, पत्नी की पढ़ाई नहीं करवा पा रहा था

NEWS ROOM
इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज पुलिस अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई थी। घर पर बड़ी बहन और मां थी। उसके पिता भोपाल में पदस्थ हैं। सोमवार रात बहन ने उसे फंदे पर लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रोहित चौधरी निवासी अरिहंत नगर की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पूनम ग्रेजुएट है। उसकी पत्नी पढ़ना चाहती थी। लेकिन रोहित के परिवार के लोग इस बात पर राजी नही थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पूनम अपने मायके चली गई थी। तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक रोहित ने सोमवार शाम को अपनी बहन को कॉल किया था। उसने पाव भाजी लाने की बात की थी। रात में घर में बिजली चली गई थी। इस दौरान वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे बहन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। जब भाई ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो उसने ऊपर जाकर आवाज लगाई। रोहित ने तब भी दरवाजा नहीं खोला। बहन ने कमरे में झांक कर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

रोहित भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर चुका है। इसके साथ ही वह कास्ता कंपनी में काम करता था। जिसमें करीब छह माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह खुद का बिजनेस करने का सोच रहा था। रोहित के परिवार में दो बहनें भी है। जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है। रोहित की कास्ता कंपनी में नौकरी लगने के चलते वह डेढ़ साल पहले इंदौर रहने आ गया था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!