INDORE NEWS - स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिला, लव मैरिज की थी

NEWS ROOM
इंदौर।
इंदौर में  मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिला। रात में पत्नी से उसका विवाद हुआ था। दोनों ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे अलग कर दिया था। पुलिस के मुताबिक अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

कनाड़िया इलाके के भूरी टेकरी में रहने वाले आनंद पुत्र सुरेश बिलवान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि रात में उसकी पत्नी जूली से उसकी कहासुनी हुई थी। कई दिनों से दोनों के बीच खटपट चल रही थी। इसके बाद देर रात आनंद ने अपनी जान दे दी। रात में पत्नी ने ही उसे फंदे पर लटके देखा था।

पुलिस के मुताबिक आनंद पहले जूनी इंदौर इलाके में रहता था। वह स्वास्थ्य विभाग में मस्टर कर्मी के पद पर पदस्थ था। पुलिस के मुताबिक करीब पांच साल पहले उसने जूली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसके परिवार ने उसे अलग कर दिया था। आनंद इसके बाद भूरी टेकरी इलाके में आकर रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक आनंद के परिवार में उसकी चार और दो साल की दो बेटियां हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!