INDORE की कविता पाटीदार कौन है, जिन्हें राज्यसभा में भेजा जा रहा है - Who is Kavita Patidar

Bhopal Samachar
इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में मध्य प्रदेश की 2 सीटों में से 1 सीटें लिए कविता पाटीदार का नाम घोषित कर दिया है। इनका राज्यसभा में जाना है। आइए जानते हैं कि कविता पाटीदार कौन है और ऐसी क्या स्पेशलिटी है, जिसके कारण इन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। 

कविता पाटीदार, भारतीय जनता पार्टी के परिवार से आती है। उनके पिता श्री भेरूलाल पाटीदार मध्यप्रदेश विधानसभा (दशम् विधान सभा (1993-1998) के अध्यक्ष रहे हैं। कविता पाटीदार एक उच्च शिक्षित महिला हैं। LLM डिग्री धारण करती हैं। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री और इंदौर जिला पंचायत में अध्यक्ष रही हैं। 

कुल मिलाकर कविता पाटीदार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का एक ऐसा चेहरा है जो पिछड़ा वर्ग से हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं। उनके पिता श्री भेरूलाल पाटीदार का दिनांक 13 नवम्‍बर, 2005 को देहावसान हो गया था। तब से 2022 तक अपनी योग्यता के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही हैं। यानी कि राज्यसभा का टिकट परिवारवाद के कारण नहीं मिला, उनकी अपनी योग्यता के आधार पर मिला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!