JABALPUR NEWS - शादी में पति को गोली मारी पत्नी को लगी, वर - वधु स्टेज से भागे

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक शादी समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। दरअसल शादी समारोह में शामिल होने गए दंपती से पड़ाेस में रहने वाले दो लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने शादी समारोह में ही कट्‌टे से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनते ही पति झुक गया और गोली उसकी पत्नी के पेट को चीरते हुए निकल गई। महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। ग्वारीघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ग्वारीघाट पुलिस के मुताबिक अमर अहिरवार और उसकी पत्नी आरती अहिरवार एक शादी समारोह में गए थे। वहां दोनों खाना खा रहे थे। उसी बीच गांव का भरत ठाकुर और अरुण पहुंचे। अरुण अपराधी प्रवृत्ति का है। हालांकि भरत ठाकुर का और अमर अहिरवार का आपस में रंजिश  है। पति-पत्नी को देखकर भरत गाली देने लगा। अमर के मुताबिक उसने भरत को गाली देने से रोका। यही बात उसे नागवार लगी। उसने कमर से कट्‌टा निकाला और उसकी हत्या की नीयत से फायर कर दिया। फायर की आवाज होते ही वह झुक गया। लेकिन बगल में खड़ी पत्नी आरती के पेट को चीरते हुए गोली निकल गई। फायर होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन जान बचाकर भागे।

फायरिंग की जानकारी होते ही ग्वारीघाट पुलिस पहुंची और आरती को मेडिकल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। हालांकि रात में वह दो बार वहां से निकल आई थी। बाद में पुलिस को फिर से भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पति अमर अहिरवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!