JABALPUR NEWS- हाई प्रोफाइल फैमिली के बड़े पापा की शर्मनाक करतूत, मासूम तड़प रही थी

Bhopal Samachar
जबलपुर
। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हाईप्रोफाइल परिवार के मुखिया की शर्मनाक करतूत सामने आई है। अपने छोटे भाई की 14 साल की मासूम बेटी का शोषण कर रहा था। लड़कियों से बड़े पापा कहती थी और वह जो कुछ भी कर रहा था, पूरे समाज के लिए शर्मसार करने वाली बात है। 

पड़ोसियों ने बताया कि मासूम लड़की तड़प रही थी। उससे दर्द सहन नहीं होता था। तब जाकर उसने सिसकते हुए जो कुछ बताया उसने सबके होश उड़ा दिए। तत्काल पुलिस से संपर्क किया गया, पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझा और इधर मामला दर्ज किया उधर नीच प्रवृत्ति के बड़े पापा को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने बताया कि सब कुछ काफी दिनों से चल रहा था। कुछ समय पहले बड़ी मम्मी मायके चली गई। घर में कोई नहीं था। बड़े पापा जानवर बन गए। 

लड़की के माता-पिता जेल में है, लड़की लावारिस हो गई 

धोखाधड़ी के मामले में कुछ समय पहले पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय ने दोनों को जेल में भेज दिया। फैमिली हाई प्रोफाइल है परंतु माता-पिता ने ज्यादा पैसा कमाने के लिए कुछ ऐसा किया जो गैरकानूनी था। इसी कारण से लड़की को अपने बड़े पापा के साथ रहना पड़ रहा था। अब बड़े पापा भी जेल में है। लड़की लावारिस हो गई। (नोट:- क्योंकि लड़की अवयस्क है, आरोपी उसका रिश्तेदार है इसलिए पहचान का उल्लेख नहीं किया गया है) जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!