MP chunav news- 15 जिले की 37 नगर पालिका परिषद में समय से पहले चुनाव

Bhopal Samachar
भोपाल।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में नगर निगम / नगर पालिका के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 352 नगरीय निकाय हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव होने हैं। और राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्धारित किया है कि उन नगरपालिका एवं नगर परिषद के चुनाव भी करा दिए जाएंगे जिनका कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है। 

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 37 नगर पालिका एवं नगर परिषद ऐसे हैं जिनका कार्यकाल सितंबर 2022 में खत्म होने वाला है। इनके चुनाव सितंबर में होनी चाहिए परंतु राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कहना है कि इन सभी के चुनाव 352 नगरीय निकायों के साथ ही करा दिए जाएंगे। इसके कारण प्रशासनिक मशीनरी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

नगरीय निकायों की लिस्ट जिनके चुनाव समय से पहले होंगे 

  1. खंडवा- छनेरा नगर परिषद।
  2. रतलाम- सैलाना नगर परिषद।
  3. बैतूल- सारणी, आठनेर, चिचोली।
  4. झाबुआ- झाबुआ नगर पालिका परिषद और रानापुर, थांदला, पेटलावद नगर परिषद।
  5. आलीराजपुर- आलीराजपुर नगर पालिका, जोबट नगर परिषद, चंद्रशेखर आजाद नगर, नगर परिषद।
  6. खरगोन- भीकनगांव, महेश्वर, मंडलेश्वर नगर परिषद।
  7. बुरहानपुर- नेपानगर नगरपालिका।
  8. छिंदवाड़ा- जुन्नारदेव, दुमआ, पांढुर्ना, सौंसर नगर पालिका और मोंहगांव नगर परिषद।
  9. सिवनी- लखनादौन नगर परिषद।
  10. मंडला- मंडला और नैनपुर नगरपालिका परिषद और निवास, बम्हनीबंजर, बिछिया नगर परिषद।
  11. डिंडोरी- डिंडोरी, शहपुरा नगर परिषद।
  12. बालाघाट- बैहर नगर परिषद।
  13. शहडोल- शहडोल नगरपालिका परिषद और जयसिंहनगर, बुढ़ार नगर परिषद।
  14. अनूपपुर- कोतमा और बिजुरी नगरपालिका परिषद।
  15. उमरिया- पाली नगरपालिका परिषद। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!