MP GK in Hindi- गर्मियों में सरकारी कार्यालय सुबह 7-12 खुला करते थे

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh general knowledge

क्या आप जानते हैं, मध्यप्रदेश में गर्मी के मौसम में सरकारी कार्यालय सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक खुला करते थे। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 7:00 बजे वीडियो कांफ्रेंस पर जिलों की मीटिंग ले रहे हैं। इसके कारण एक बार फिर मध्य प्रदेश की यादें ताजा हो गई।

अविभाजित मध्‍यप्रदेश में 70-80 के दशक में गर्मी के दिनों में सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया जाता था। सभी शासकीय विभाग, कार्यालय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक लगते थे। इसके कारण कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ जाती थी और आम नागरिकों को भी सुविधा बनी रहती थी। मौसम विभाग के निर्देशानुसार 12:00 बजे के बाद लोग सड़कों पर नहीं निकलते थे। 

90 के दशक में सरकारी अफसरों के दफ्तरों में सुविधाएं बढ़ने लगी। पंखे की जगह कूलर और एसी आ गए। मौसम के हिसाब से या कहिए जनता के हिसाब से सरकारी कार्यालय संचालित करने का सिस्टम बंद हो गया। अब सरकारी कार्यालय के हिसाब से जनता को चलना पड़ता है। भरी धूप में हजारों आम नागरिक किसी सरकारी दफ्तर के सामने पेड़ के नीचे इंतजार करते रहते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!