MP IAS TRANSFER LIST- खरगोन सहित तीन जिलों के कलेक्टर बदले

Bhopal Samachar
भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने खरगोन सहित तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। 

मध्य प्रदेश आईएएस तबादला सूची

श्रीमती अनुग्रह पी आईएएस 2011- कलेक्टर जिला खरगोन से विशेष कर्तव्य अधिकारी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त समन्वय मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार। 
श्री कुमार पुरुषोत्तम आईएएस 2012- कलेक्टर जिला रतलाम से कलेक्टर जिला खरगोन। 
श्री तरुण भटनागर आईएएस 2012- अपर आयुक्त राजस्व विभाग जबलपुर संभाग से कलेक्टर जिला निवाड़ी। 
श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आईएएस 2012- कलेक्टर जिला निवाड़ी से कलेक्टर जिला रतलाम। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गृह विभाग मंत्रालय 4 जिलों के एसपी बदल दिए थे। 

मध्य प्रदेश आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

श्री कुमार प्रतीक आईपीएस 2012 पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
श्री आशुतोष आईपीएस 2014 पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ से पुलिस अधीक्षक जिला सतना। 
श्री सिद्धार्थ चौधरी आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
श्री धर्मवीर सिंह आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला सतना से पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन। 
श्री अरविंद तिवारी आईपीएस डीडी 95 एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर से सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जिला झाबुआ। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!