MP KISAN NEWS - बैंक किसानों के खाते में 5 करोड़ रु ट्रांसफर करे, सरकार ने कहा

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश सरकार ने 50 लाख किसानों के खातों में 7,620 करोड़ रुपए की बीमा राशि ट्रांसफर करने का दावा किया था। इसके बाद कई किसानों की तरफ से क्लेम की पात्रता होने के बाद भी बीमा न मिलने की शिकायत सामने आई थी। 

अच्छी बात यह है कि अब सरकार ने भी मान लिया है कि करीब 25 हजार किसानों के खाते में बीमा की राशि नहीं पहुंची। भोपाल में ऐसे 1200 किसान हैं। सरकार ने मप्र में काम कर रहीं 45 पीएसयू, निजी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की 8000 से अधिक बैंक शाखाओं को इन 25 हजार किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंचाने को कहा है। यह राशि लगभग 5 करोड़ रुपए है।

बैंकों का कहना है कि किसानों की लिस्ट सरकार के मैदानी अमले ने दी थी। इसमें आधार नंबर से लिंक खातों के नंबर थे। इनमें सैकड़ों किसान तो वे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। कई किसानों के पास दो-दो बैंकों के किसान क्रेडिट कार्ड थे। नाम-पते अपडेट न करवाना, आधार लिंक न करवाना अन्य वे वजहें हैं जिनकी वजह से इन किसानों के खातों में बैंक पैसा नहीं गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!