MP NEWS- स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव घर में फंदे पर लटका मिला

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू और बेटे देवराज परमार की पत्नी सविता परमार (22) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। इस वजह से सविता मायके भी चली गई थी। मंगलवार देर रात तक घटना को दबाने का प्रयास हुआ।

सविता की शादी स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ तीन साल पहले हुई थी। मंगलवार को सविता का शव अपने ससुराल शुजालपुर के पोचानेर में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के चलते सविता ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर अवंतिपुर बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में ये खबर फैल गई। शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने रात को घटना की पुष्टि की। बुधवार को पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौपेंगी।

पति-पत्नी के बीच अनबन थी

सविता और देवराज की शादी तीन साल पहले हुई थी। एक साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। उसका मायका अकोदिया के हड़लाय गांव में है। यहां से एक दिन पहले ही सविता पोचानेर ससुराल आई थी और मंगलवार को ये कदम उठा लिया। घटना की जानकारी लगने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!