MP NEWS - रीवा में प्रधानाध्यापक की लाश कुँए में लटकी मिली

NEWS ROOM
रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रधानाध्यापक की लाश कुएं में लटकी मिली है। आज गुरुवार को प्रिंसिपल सुरेश पाण्डेय दोपहर 1 बजे घर लौट आए। इसके बाद वे अपने घर पुराने घर चले गए वहां भतीजे को रिजल्ट तैयार करने की बोल कर नए घर भेज दिया कि हम 2 बजे तक आ जाएंगे। परंतु 3 बजे तक घर नहीं पहुंचे। 

दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने भतीजे को पुराने घर भेजा। लेकिन घर में चाचा नहीं दिखे। काफी तलाश के बाद भतीजा कुएं की तरफ गया। जहां देखा कि कुएं की पाट में बंधी रस्सी से चाचा की लाश लटक रही थी। अनहोनी होने पर भतीजे ने शोर मचाया। तब गांव वाले मौके पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक का कुएं में लटक रहे शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राथमिक पाठशाला बरया कला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप तैनात सुरेश पाण्डेय पुत्र रामराज पाण्डेय (52) निवासी बरया कला थाना मऊगंज ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की दोपहर 3 बजे सुसाइड कर लिए है। सूचना के बाद मऊगंज पुलिस शाम 4 बजे के बाद पहुंची है। फिलहाल गांव वालों की मदद से पुलिस ने कुएं में लटक रही लाश को बाहर निकलवाया है। साथ ही पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवा दिया गया है। इधर मऊगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!