राजेन्द्र शुक्ला, कृष्णा गौर, सुलोचना रावत, मंत्रिमंडल के लिए शॉर्टलिस्ट - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल की एक्सरसाइज का दायरा बड़ा हो गया है। ताजा खबर यह है कि राजेन्द्र शुक्ला, कृष्णा गौर एवं सुलोचना रावत का नाम मंत्रिमंडल के लिए पहले राउंड में शॉर्टलिस्ट हो गया है। अभी दावे-आपत्तियां, स्क्रुटनी और वीटो बाकी है। 

मध्यप्रदेश में बैक टू पवेलियन वाले मंत्रियों की लिस्ट बन रही है 

अभी कुछ भी फाइनल नहीं है लेकिन दरवाजे के भीतर लिस्ट तैयार हो रही है और दरवाजे के बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी और सुरेश धाकड़ के अलावा उषा ठाकुर, बृजेंद्र यादव एवं ओमप्रकाश सकलेचा को भी अपनी विधानसभा में काम करने के लिए वापस भेजा जा सकता है। 

गुजरात फार्मूला भी चर्चा में है 

दरवाजे के बाहर तो गुजरात फार्मूला की भी चर्चा हो रही है। एक अनुमान है कि मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी सक्रिय हो सकती हैं। डॉक्टर गोविंद सिंह की नियुक्ति के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, क्योंकि उन्हें कांग्रेस पार्टी कमलनाथ एंड कंपनी से मुक्त होती हुई दिखाई दे रही है। यदि चैलेंज बना तो गुजरात फार्मूला लागू किया जा सकता है। सारे मंत्री अंडर 50. 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!