MP NEWS- बारात से पहले दुल्हन तालाब में कूद गई, छतरपुर की घटना

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक लड़की ने अपनी शादी के ठीक 1 दिन पहले तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार जनों ने बताया कि राहुल अहिरवार नाम का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

घटना छतरपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में समय सुबह 4-5 बजे के आसपास की है। लड़की का नाम नीलू वंशकार बताया गया है। 15 मई 2022 को उसका परिणय उत्सव निर्धारित था। घर में विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। वर और वधू पक्ष के परिवारों में उत्सव का माहौल था कि तभी अचानक यह घटना घटित हुई। 

नीलू वंशकार की संदिग्ध मौत, हत्या भी हो सकती है

घटना शनिवार सुबह सूर्योदय से पहले 4-5 बजे की है। नीलू का मोबाइल तालाब के किनारे मिला। इस आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि नीलू ने आत्महत्या कर ली लेकिन परिवार वालों का कहना है कि राहुल अहिरवार नाम का एक लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने घर पर आकर नीलू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यानी कि यह घटना हत्या भी हो सकती है। यह भी संभव है कि शादी में कोई विघ्न ना आए इसलिए नीलू उससे बात करने गई हो और उसी समय उसकी हत्या कर दी गई हो। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!