MP SCHOOL EDUCATION- DPC पद हेतु उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है जिन्हें जिला परियोजना समन्वयक के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

राज्य शिक्षा केंद्र से जारी परिपत्र के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पूर्ति प्रतिनियुक्ति हेतु प्रशासकीय निर्णय के अनुसार उत्तर माध्यमिक विद्यालय के 321 प्राचार्य संवर्ग के अधिकारियों को दस्तावेज परीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया है। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पात्र पाए जाने के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से परिशिष्ट क्रमांक एक जारी किया गया है जिसमें चाही गई जानकारी और उसके समर्थन में आवश्यक डाक्यूमेंट्स समिति के सामने वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध कराना है। यहां क्लिक करके उन सभी उम्मीदवारों की लिस्ट पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इनवाइट किया गया है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!