MP बड़ी खबर- UPSC चयन सूची में मध्य प्रदेश के 15 उम्मीदवार, 2 लड़के टॉपर

Bhopal Samachar
भोपाल।
किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा दिन वह होता है जब उसकी योग्यता प्रमाणित हो। आज मध्य प्रदेश के लिए सबसे बड़ा दिन है। मध्य प्रदेश के 15 बच्चे UPSC की चयन सूची में शामिल है। इससे ज्यादा बड़ी खबर यह है कि मध्य प्रदेश के लड़के और लड़कियों दोनों ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराया है। उज्जैन के ऐश्वर्या वर्मा पुरुष वर्ग में नंबर वन और इंदौर के उत्कर्ष द्विवेदी 2nd रैंक पर हैं। दोनों AIR 4-5 पर हैं। 

भोपाल के शिवाजी नगर से लिपि नगाइच, सोनाली परमार और राघवेंद्र मीना और रिजू श्रीवास्तव का चयन यूपीएससी में हुआ है। लिपि नगाइच के पिता भोपाल में ही महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारी हैं। इनके अलावा इंदौर की अनन्या अवस्थी, कुल जैन, गुना के विशाल धाकड़, तन्मय काले, मदल शिवहरे, जबलपुर निवासी कुसल जैन, जबलपुर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला की छोटी बहन निजी शुक्ला,  ट्विंकल जैन, बालाघाट में सहायक संचालक उद्यान सांबी देशमुख के बेटे राहुल देशमुख, प्रमुख है। 

सब की सफलता की अपनी कहानी है। सब के संघर्ष का अपना तरीका था। एक बात कॉमन थी। सब ने डिसाइड कर लिया था। पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए यह खुशी का दिन है कि मध्य प्रदेश आज भारत को 15 प्रशासनिक अधिकारी देने जा रहा है। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण। भारत के मध्य में कमल खिल रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!