MPPSC NEWS- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की सूचना

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination - 2020 ) की सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा आगामी 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून 2022 से 28 जून 2022 तक किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 04/ 2020 दिनांक 28 दिसंबर 2020 के संदर्भ में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 15 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए आवेदक राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो कि इंदौर में आयोजित की जाएगी।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे एवं ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर आधारित होगी। खंड अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा खंड ब में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक रहेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार दिनांक 18 जून 2022 से दिनांक 30 जून 2022 तक किया जा सकता है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए ₹50 सेवा कर देय होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!