RDVV NEWS- यहां के कुलसचिव भी अपना आदेश नहीं मानते, कर्मचारियों से क्या उम्मीद

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित (RDVV) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुल सचिव के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। दरअसल 1 सप्ताह पूर्व कुल सचिव ने कार्यालय के निर्धारित समय 10:30 उपस्थित होने व शाम 5:30 बजे कार्यालय छोड़े जाने के आदेश जारी किए थे।

आदेश जारी करने के बाद अपने ही आदेश का कुल सचिव पालन नहीं कर पा रहे हैं। निर्धारित समय पर कुलपति व कुल सचिव ही नहीं पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की फिर बात ही अलग हैं। सुबह 11:00 बजे तक कुल सचिव भी अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। वहीं विभागों में भी छात्र तो नजर आए लेकिन शिक्षक सहित कर्मचारी अपने स्थानों से नदारद रहे। विश्वविद्यालय के मुख्य बिल्डिंग में सुबह 11 बजे ऑफिस की साफ सफाई की जाती है। 

विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शाम 4 बजे का इंतजार करते हैं। 4 बजते ही विभागों में ताले लटक जाते हैं। वही कुछ अधिकारी व कर्मचारी मात्र 3 घंटे की ड्यूटी करते हैं। 12 बजे आने के बाद 1 बजे तक अधिकारी काम करते हैं। 1 घंटे लंच के बाद 3 बजे से 4 बजे तक काम करने के बाद घर की ओर निकल जाते हैं। एक तरफ विश्वविद्यालय छात्रों की सारी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहा है। वहीं पुरानी तरीको से रजिस्टर में ही विश्वविद्यालय की अटेंडेंस चल रही है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!