मध्य प्रदेश मौसम- 9 जिलों में आंधी बारिश, 9 जिलों में लू चलेगी- MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल।
कितना मजेदार इत्तेफाक है। मध्य प्रदेश के 9 जिलों में ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी और 9 जिलों में इतनी गर्म हवाएं चलेंगी कि आम जनजीवन प्रभावित होगा। शेष मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस लिस्ट में सागर एक ऐसा जिला है जिसके एक हिस्से में आंधी-बारिश और दूसरे हिस्से में लू चलेगी। 

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आंधी बारिश

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सिवनी बालाघाट दमोह सागर रायसेन सीहोर नर्मदा पुरम एवं बैतूल जिले में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है। इसलिए आंधी और पानी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे शरण ना लें। 

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार राजगढ़ ग्वालियर दतिया दमोह सागर छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी एवं सतना में लू चलने की संभावना है। यहां मजेदार बात यह है कि सागर जिले के एक हिस्से में आंधी बारिश और दूसरे हिस्से में लूटने की चेतावनी जारी की गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!