पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ- benefits of eating raw garlic for men

Bhopal Samachar
लहसुन मूल रूप से आयुर्वेदिक दवा है। प्राचीन काल से इसका उपयोग मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। डॉक्टर और वैज्ञानिक भी मानते हैं कि लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। कहते हैं कच्चे लहसुन की कलियां पुरुषों के लिए एक चमत्कारी वरदान की तरह है। कोल्ड एंड कफ के लिए तो यह एकमात्र सबसे सरल और उसका उपाय है लेकिन इसके सेवन से पुरुषों के हार्मोन बढ़ते हैं।

पुरुषों को कच्चे लहसुन की कलियां खाने से क्या फायदे होते हैं 

  • कच्चा लहसुन यौन समस्याओं में लाभदायक होता है। 
  • कच्चा लहसुन नियमित सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी नहीं आती। 
  • कच्चा लहसुन कोल्ड के अलावा फ्लू के संक्रमण से भी बचाता है।
  • कच्चा लहसुन पेट का ख्याल रखता है, उसे नियमित रूप से साफ कर देता है।
  • कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है।
  • कच्चा लहसुन हार्ट अटैक से बचाता है।
  • कच्चा लहसुन बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है।
  • कच्चा लहसुन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है।
  • कच्चा लहसुन वजन का संतुलन बनाए रखता है।
  • कच्चा लहसुन यूटीआई और किडनी के संक्रमण रोकने में मदद करता है।
  • कच्चा लहसुन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • कच्चा लहसुन डायबिटीज को कंट्रोल करता है। 

कच्चे लहसुन की विशेष बातें

लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व होता है। एलिकिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर लहसुन में विटामिन B1, B6 और C के समेत मैगनीज़ कैल्शिम, तांबा, सेलेनियम व अन्य जरूरी तत्व मौजूद हैं।

कच्चे लहसुन का डोज- 1 दिन में कितना खाना चाहिए

एक मनुष्य को 1 दिन में कच्चे लहसुन की दो कलियां, अधिकतम 4 ग्राम खाना चाहिए। यदि घर की सब्जी में लहसुन पकाया जा रहा है तो 4 व्यक्तियों की सब्जी में 5-7 कलियां ही डालना चाहिए।

कच्चा लहसुन खाने का सही समय क्या है

सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन की दो कलियां खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वैसे किसी भी समय खा सकते हैं। यह हमेशा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार के मरीजों को रात के समय कच्चा लहसुन खाना चाहिए। बुखार को दूर करने के लिए लहसुन का अर्क रात के समय ही सेवन किया जाता है।

सुबह सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है 

वजन को कंट्रोल करता है। डायबिटीज को कंट्रोल करता है। त्वचा यानी स्किन को स्वस्थ बनाए रखता है। दांतो को मजबूत करता है। पेट की प्रॉपर सर्विसिंग करता रहता है।

कच्चा लहसुन खाने के नुकसान 

कच्चा लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 
कच्चा लहसुन खाने से पेट फूल सकता है, गैस बन सकती है।
सिर दर्द के मरीज सीमित मात्रा में कच्चे लहसुन का सेवन करें। 
मुंह से बदबू आती है तो कच्चे लहसुन का सेवन ना करें।

अस्वीकरण: यह लेख केवल कच्चे लहसुन के महत्व को बताने के लिए प्रकाशित किया गया है। कई संबंधित लेख और आयुर्वेद की किताबों से लिया गया है। बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के लहसुन का डोज बनाकर सेवन करने का परामर्श नहीं देता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!