BHOPAL के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, घायल मुख्तार मलिक और विक्की लापता

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस की फरार गुंडा लिस्ट में टॉप पर दर्ज लोकल डॉन मुख्तार मलिक की गैंग पर राजस्थान में हमला हो गया। मुख्तार मलिक अपने गिरोह के साथ एक नाव में सवार था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। समाचार लिखे जाने तक एक व्यक्ति की मौत और मुख्तार मलिक एवं उसके साथी विक्की वाहिद के गोली लगने से घायल होने की सूचना है। नाव पलट गई। सभी लोग लापता हैं। 

राजस्थान में असनावर थाना प्रभारी हरवंत सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई। 

बुधवार सुबह नदी के अंदर घटनास्थल के पास से एक शव पानी में उतराता मिला। शव को अस्पताल भिजवाया। मुख्तार मलिक के साथ रात को गश्त कर रहे दो मजदूरों को तलाश किया जा रहा है। मुख्तार मलिक के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में वह फरार है। बताया गया है कि मुख्तार मलिक और उसके लोगों पर राजस्थान के बंटी गैंग द्वारा हमला किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!