BHOPAL NEWS- 8 साल के मासूम को कुत्तों ने मार डाला, कमर के नीचे के हिस्से खा गए

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्ते बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को खा गए। घटना मिलिट्री एरिया की है। बच्चा बुधवार रात से लापता था। बच्चे को ढूंढने जब मां पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। निशातपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। इधर, नगर निगम कुत्तों के साथ ही जंगली जानवर द्वारा शिकार किए जाने की आशंका भी जता रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

दिलदहलाने वाली ताजा घटना द्रोणांचल मिलिट्री एरिया में रात 11 से सुबह 4 बजे के बीच की है। 8 साल का रितेश भमोरे उसकी मां प्रीति के साथ मिलिट्री स्टेशन के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बच्चे की मां मिलिट्री अफसर के यहां काम करती है, जबकि पिता भीमा खंडवा में मजदूरी करते हैं। घर में प्रीति अपने दो बेटों के साथ रहती है। इसमें से रितेश बड़ा था। छोटे बेटे की उम्र 4 साल है।

निशातपुरा टीआई महेंद्र सिंह ने बताया कि रितेश रोजाना रात 9 से 12 बजे के बीच साइकिल चलाता था। बुधवार रात में 9 बजे वह साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान मां की नींद लग गई। वह छोटे बेटे के साथ सो गई। सुबह 4 बजे उसकी नींद खुली, तो बेटा रितेश नहीं दिखा। वह बेटे की तलाश में निकली। घर से करीब 500 फीट दूर जाकर देखा, तो झाड़ियों में बच्चे के शरीर को 5-6 कुत्ते नोंच रहे थे। ये देखते ही प्रीति चीख उठी। जानकारी लगने पर निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के शव का निचला हिस्सा पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से चर्चा की तो पता चला कि इलाके में कुत्तों के कई झुंड हैं, जो पांच-छह की संख्या में घूमते हैं। कई बार राहगीरों के पीछे काटने के लिए दौड़ते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!