BHOPAL NEWS- एक इलाके में कांग्रेस नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित, दिग्विजय सिंह के घर पर युवक कांग्रेस का धरना

Bhopal Samachar
भोपाल
। नगर पालिका नगर निगम चुनाव में आम जनता प्रत्याशियों के जनसंपर्क से परेशान होकर निवेदन वाले बैनर कई बार टांग देती है परंतु राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। 

कांग्रेस पार्टी के बाहरी प्रत्याशी का विरोध

बाग उमराव दुल्हा भोपाल नगर निगम के वार्ड-40 में आता है। स्थानीय नेताओं की अनदेखी को लेकर आक्रोश उपजा है और वार्ड में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि 'कांग्रेस नेताओं का आना मना है'। यह इलाका वार्ड-40 का प्रमुख क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि इलाके में 14 बूथ के लगभग 18 हजार मतदाता होने के बावजूद पिछले कई चुनाव में यहां का प्रत्याशी कांग्रेस मैदान में नहीं उतारती है। अबकी बार भी पार्षद के चुनाव में बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जिसका विरोध कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह के घर पर युवक कांग्रेस का धरना 

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले रविवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी पीसीसी ऑफिस की छत पर चढ़ गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 30% टिकट युवाओं को मिलना चाहिए। जब लाठी-डंडे हम खाते हैं तो टिकट किसी दूसरे को हजम नहीं करने देंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!