BHOPAL NEWS- लड़के ने लड़की को प्रपोज किया, रिलेशन बनाए और ब्रेकअप कर लिया

Bhopal Samachar
भोपाल
। 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट लड़की, प्यार में धोखे का शिकार हो गई। लड़के ने पहले तो उसे इंप्रेस किया। कॉन्फिडेंट हो जाने के बाद रात 12:00 बजे प्रपोज किया। नशे की हालत में दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर ब्रेकअप कर लिया। लड़की गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसे रहम नहीं आया। दुत्कारते हुए बोला कि अब तेरा मेरा कोई संबंध नहीं।

हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 21 साल की लड़की कॉलेज में पढ़ती है। उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पहचान इब्राहिमपुरा निवासी मॉज कुरैशी से परिचित के माध्यम से हुई थी। वह दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे। मॉज ने 22 मई की रात उसके घर पहुंचकर उसे प्रपोज किया। लड़की ने सेलिब्रेट करने के लिए उसे घर में बुला लिया।

प्रपोज करने से पहले लड़के ने उसे इंप्रेस करने के लिए कई झूठ बोले। बताया कि वह बहुत बड़ा आदमी है। शादी के बाद उसके सारे सपने पूरे कर देगा। शिकायत के अनुसार उसके बॉयफ्रेंड ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और दोनों नशे की हालत में फिजिकल हो गए। फिर कई बार दोनों के फिजिकल रिलेशन बने। अब जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया। बोला तुझ से मन भर गया है। अब तेरा मेरा कोई संबंध नहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!