BHOPAL NEWS- टॉपर छात्रा का शव फांसी पर मिला, मैजिक शो देखकर घर लौटी थी

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने 8th में टॉप किया था। मौत से पहले फैमिली के साथ मैजिक शो देखकर घर लौटी थी। पापा को मुस्कुराते हुए चाय दी और कमरे में चली गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी सुसाइड का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। 

खजूरी कला पूर्वांचल फेस- पिपलानी में रहने वाले अवधेश प्रजापति सेना से रिटायर हैं। उनके दो बेटियों और एक बेटे में अंशू (15) दूसरे नंबर की थी। वह CBSE स्कूल में पढ़ती थी। रविवार को वह पेरेंट्स और पड़ोसियों के साथ टीटी नगर मैजिक शो देखने गई थी। शाम साढ़े 5 बजे सभी घर लौट आए। अवधेश ने पुलिस को बताया कि मार्केट जाने के पहले अंशु ने उन्हें चाय बनाकर दी। तब भी वह मुस्कुरा रही थी। चाय देकर वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। वह मार्केट चले गए। दो घंटे तक कमरे के बाहर नहीं आने पर पत्नी उसे बुलाने गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। अंशु पंखे पर दुपट्‌टे के फंदे पर मिली। उसे उतारकर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

SI विजय सिंह ने बताया कि बच्ची ने पलंग पर स्टूल रखकर सीलिंग फैन पर फंदा बांधा था। उसने दुपट्‌टे का फंदा बनाया। फंदे पर लटकने के बाद स्टूल को लात मार दी। इससे वह फंदे पर लटक गई। प्रारंभिक जांच में सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह स्कूल की टॉपर थी। सोमवार से उसे स्कूल जाना था। उसने अपना बैग भी एक दिन पहले ही तैयार किया था। देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने रात को शव एम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!