इंटेलिजेंट लोग दरवाजों पर पीतल के डोर नॉब क्यों लगाते हैं, यहां पढ़िए- GK in Hindi

Bhopal Samachar
बहुत सारे लोग ध्यान नहीं देते लेकिन थोड़ा रिमाइंड कर के देखिए। यदि आप किसी इंटेलिजेंट व्यक्ति के घर पर गए हैं तो आपको उसके दरवाजे पर पीतल के डोर नॉब जरूर दिखाई दिए होंगे। मार्केट में स्टील और फाइबर के कई तरह के डिजाइन वाले डोर नॉब आते हैं परंतु इंटेलिजेंट लोगों के घर पर पीतल का प्लेन डोर नॉब दिखाई देता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है:- 

डोर नॉब एक ऐसी चीज है जिसे सभी लोग हाथ लगाते हैं। आप किसी को रोक नहीं सकते। किसके हाथ में कितने बैक्टीरिया हैं और किस प्रकार के बैक्टीरिया हैं यह भी पता नहीं लगा सकते। आप ऐसा भी कुछ नहीं कर सकते कि लोग डोर नॉब को टच करने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें। इस सारी प्रॉब्लम का सलूशन है पीतल का बिल्कुल प्लेन डोर नॉब। 

पीतल, तांबा और जिंक धातु के मिश्रण से बनाई जाने वाली एक ऐसी मिश्रधातु है जिसमें गजब का एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद है। पीतल किसी प्रकार के बैक्टीरिया को अधिकतम 2 घंटे में खत्म करने की ताकत रखता है। ई. कोलाई (E.Coli : इश्चिरिचिया कोलाई) जैसा खतरनाक बैक्टीरिया पीतल के संपर्क में आते ही निष्क्रिय हो जाता है और कुछ समय बाद नष्ट हो जाता है। 

लगातार 2 साल तक लॉकडाउन अपन देख चुके हैं। यदि अब और नहीं देखना तो इस तरफ ध्यान देना जरूरी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!