ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार कविता के कवि का नाम क्या है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
दुनिया की सबसे लोकप्रिय पोयम में से एक है Twinkle Twinkle Little Star. दुनिया भर का शायद ही कोई बच्चा हो जिसे यह पोयम याद ना हो, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि इस कविता के कवि का नाम क्या है। 

यह एक मजेदार जानकारी है जो आपको अपने सर्कल में स्पेशल बनाती है। दुनिया में किसी भी कवि ने ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार कविता नहीं लिखी है। यह कविता अंग्रेजी की एक अन्य कविता द स्टार के कुछ हिस्से को लेकर बनाई गई है। द स्टार कविता के कवि का नाम जेन टेलर है जो एक बेहद खूबसूरत लड़की थी। 

दोहे के रूप में लिखी गयी यह कविता पहली बार 1806 में एक संग्रह राइम्स फॉर द नर्सरी में प्रकाशित हुई, जिसे टेलर और उनकी बहन ऐन ने मिलकर बनाया है। कितनी मजेदार बात है। मूल कविता THE STAR के बारे में किसी को पता ही नहीं है जबकि उसके एक दोहे और कुछ लाइनों को निकाल कर बनाई गई नई कविता, ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार- वर्ल्ड फेमस हो गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!