मानव शरीर में कितना कार्बन होता है, पढ़िए अमेजिंग फैक्ट्स GK in Hindi

Bhopal Samachar
यह तो सभी जानते कि मानव शरीर में कार्बन एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। यह भी हम जानते हैं कि मानव शरीर में कार्बन की मात्रा 18.5% होती है परंतु क्या आप जानते हैं यह 18% कितना होता है। 

यह एक जनरल नॉलेज की बात है और सभी को पता होना चाहिए कि मानव शरीर में इतना कार्बन होता है कि उसके उपयोग से 900 पेंसिल बनाई जा सकती हैं। शरीर में इतना आयरन यानी लोहा होता है कि उससे 3 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है। यह भी एक मजेदार जानकारी है कि छोटी आंत कहने को तो छोटी होती है लेकिन इसकी लंबाई बड़ी आंत से कहीं ज्यादा होती है। छोटी आंत की लंबाई लगभग 22 फीट होती है। 

शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से क्या होता है?

शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने पर कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। सिर में भारीपन, चक्कर आना, अत्यधिक थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां सामने आने लगती हैं। 

मानव शरीर में मुख्य तत्व कौन सा है? 

अपन जानते ही हैं कि मानव शरीर में 70% पानी होता है। इसके अलावा सबसे प्रमुख चार तत्व ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, कार्बन, नाइट्रोजन हैं। ऑक्सीजन अणु (H2O) मुख्य रूप से हमारे शरीर में पानी का हिस्सा हैं। आपको जानकर प्राउड फील होगा कि वैज्ञानिकों के बहुत पहले इस बात का अनुसंधान भारत के ऋषि मुनियों ने कर लिया था और उन्होंने शास्त्रों में लिखा है कि मानव शरीर के पांच प्रमुख तत्व मिट्टी, पानी, अग्नि, वायु और शून्य हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!